{"_id":"6aad72466802af8c550d70fd","slug":"panchayats-to-get-high-speed-broadband-directives-issued-to-form-a-committee-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161352-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंचायतों को मिलेगा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड, कमेटी बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंचायतों को मिलेगा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड, कमेटी बनाने के निर्देश
Fri, 18 Sep 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और ग्राम सचिवालयों को भारतनेट परियोजना के तहत न्यूनतम 100 एमबीपीएस स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे गांवों में ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करने की तैयारी है।
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की बैठक ली। इसके बाद डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिले में इंटरनेट कनेक्टिविटी और टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को भारतनेट परियोजना से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने तथा टेलीकॉम मामलों की मॉनिटरिंग के लिए जिलास्तरीय टेलीकॉम कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड इंटरनेट ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीणों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र, सरकारी योजनाओं और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में।
बीएसएनएल के एसडीओ अरविंद भास्कर ने बताया कि भारतनेट के तहत जिले के सभी गांवों में न्यूनतम 100 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिए जाएंगे। ये कनेक्शन पंचायत और ग्राम सचिवालय के उपयोग के लिए होंगे। डीसी ने टेलीकॉम टावरों, शिकायतों और इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।