फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The administration will launch a joint drive for the regular inspection of school buses

Fatehabad News: स्कूल बसों की नियमित जांच के लिए प्रशासन चलाएगा संयुक्त अभियान

Fri, 18 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The administration will launch a joint drive for the regular inspection of school buses
जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ
फतेहाबाद। जिले में संचालित करीब 1050 स्कूल बसों की नियमित जांच के लिए प्रशासन संयुक्त अभियान चलाएगा। आरटीए, शिक्षा विभाग और यातायात पुलिस मौके पर जाकर वाहनों की जांच करेंगे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों की जांच सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों की पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जांच के दौरान बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखी जाएगी। चालक और परिचालक से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच होगी। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में सड़क सुरक्षा के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट पर जरूरी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए। रोड मार्किंग और चेतावनी संकेतकों की स्थिति सुधारने को कहा गया। स्पीड व्यवस्था और जलभराव की समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को सुरक्षा कार्यों की मौके पर निगरानी करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed