Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The requirement to make entries in the stock register and generate advance bills even before receiving the goods should be abolished

बिना सामान प्राप्त किए स्टॉक रजिस्टर में एंट्री और एडवांस बिल बनवाने की बाध्यता समाप्त हो : देवेन्द्र दहिया

Wed, 18 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The requirement to make entries in the stock register and generate advance bills even before receiving the goods should be abolished
शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देते प्राथमिक शिक्षक
फतेहाबाद। स्पर्श पोर्टल की अव्यवहारिक प्रक्रिया के खिलाफ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में जिले भर से प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान योगेन्द्र वर्मा ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य चेयरमैन देवेन्द्र दहिया मौजूद रहे। धरने के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल डीईईओ से मिला और हरियाणा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पर्श पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों को मिलने वाली ग्रांट के भुगतान हेतु एडवांस में बिल बनवाने और बिना सामान प्राप्त किए स्टॉक रजिस्टर में अग्रिम प्रविष्टि करने की वर्तमान प्रक्रिया को पूरी तरह अव्यावहारिक करार देते हुए विरोध जताया। संघ ने भेजे गए इस ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि जब तक इस जटिल और अव्यावहारिक व्यवस्था में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक शिक्षक इस प्रक्रिया का समर्थन नहीं करेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के देवेन्द्र दहिया, योगेन्द्र वर्मा और जिला महासचिव अनूप गौरा ने कहा कि वर्तमान में स्पर्श पोर्टल पर भुगतान की प्रक्रिया के तहत प्राथमिक शिक्षकों व विद्यालय मुखियाओं को पहले से बिल बनवाने तथा सामान की वास्तविक खरीद एवं प्राप्ति से पूर्व ही स्टॉक रजिस्टर में उसकी प्रविष्टि करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। धरातल पर यह व्यवस्था पूरी तरह अनुचित है। अधिकांश दुकानदार बिना सामान दिए एडवांस जीएसटी बिल बनाने से साफ मना कर देते हैं, जिसके कारण शिक्षकों को अनावश्यक रूप से बाजारों और दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-पोर्टल की जटिलता से बाधित हो रहे विद्यालयों के कार्य
ज्ञापन में कहा गया है कि भुगतान की इस जटिल प्रक्रिया के चलते स्कूलों में उपलब्ध ग्रांट का समय पर और उचित उपयोग प्रभावित हो रहा है, जिससे विद्यालयों के जरूरी विकास कार्य भी बीच में अटक गए हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि वे सरकारी धनराशि के पारदर्शी और नियमानुसार उपयोग का पूर्ण समर्थन करते हैं, लेकिन पारदर्शिता के नाम पर शिक्षकों को ऐसी अनुचित प्रक्रिया अपनाने के लिए मजबूर करना कतई न्यायसंगत नहीं है। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सुनील सांगवान, जय प्रकाश, होशियार सिंह, दलीप भाकर, रोशन लाल, पवन दहिया, फतेहाबाद खंड प्रधान अशोक कुमार, रोहताश,जिला संरक्षक सुरेन्द्र नैन, प्रीतम फुटेला, दिनेश मेहता तथा संजय खुरपा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed