{"_id":"6afde70f9c8e0faa5a06a418","slug":"sanitation-supervisors-will-now-be-held-accountable-if-filth-is-found-in-their-assigned-areas-their-salaries-will-be-deducted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164834-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एरिया में कूड़ा मिला तो सफाई दरोगा का कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एरिया में कूड़ा मिला तो सफाई दरोगा का कटेगा एक दिन का वेतन
Wed, 18 Nov 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब किसी भी एरिया में कूड़ा मिलने पर संबंधित सफाई दरोगा की जवाबदेही तय होगी। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित सफाई दरोगा का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इतना ही नहीं, यदि कोई सफाई कर्मचारी खुद कूड़ा डालते या गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसी संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ और नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार ने सफाई दरोगाओं और एजेंसी के सुपरवाइजर की बैठक ली। बैठक में सभी को अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में कूड़ा मिलने पर संबंधित दरोगा से जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई होगी।
शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के पालिका रोल और स्थायी कर्मचारियों सहित करीब 135 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा अनुबंध के तहत भी 109 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान और शहर के आधे हिस्से में सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंप रखा है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शहर से प्रतिदिन करीब 35 से 40 टन कचरा निकलता है। ऐसे में कचरे का नियमित उठान और सार्वजनिक स्थानों की सफाई नगर परिषद के लिए जिम्मेदारी है। सफाई दरोगाओं को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखें।
कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन