Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fire breaks out in a trolley loaded with crop stubble in Fatehabad; major accident averted thanks to the driver's quick thinking.
{"_id":"6acf891259a4ab60ee0b37b6","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-trolley-loaded-with-crop-stubble-in-fatehabad-major-accident-averted-thanks-to-the-drivers-quick-thinking-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पराली से लदी ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पराली से लदी ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
फतेहाबाद। गांव नागपुर में बुधवार को पराली की गांठों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। गांव की गलियों से गुजरते समय पराली के बिजली की तारों से टच होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पराली ने आग पकड़ ली।
राहगीर से सूचना मिलने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से निकालकर एक खाली प्लॉट में पहुंचाया और पराली की गांठें नीचे उतार दीं। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग से काफी संख्या में पराली की गांठें जलकर राख हो गईं और ट्रॉली के टायर भी जल गए।
गांव लुठेरा निवासी हुस्नप्रीत नागपुर और आसपास के क्षेत्रों से किसानों के खेतों से पराली की गांठें एक बड़ी ट्रॉली में लोड करके फतेहाबाद के पास स्थित एक फैक्ट्री में ले जा रहा था। जब वह गांव नागपुर के मढ़ रोड पर गलियों से गुजर रहा था, तो ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन पराली की गांठों के संपर्क में आ गई। इससे शॉर्ट सर्किट होने के कारण पराली में आग लग गई। ट्रॉली में लदी पराली की गांठों से आग की लपटें उठने लगीं, लेकिन शुरुआत में चालक को इसका पता नहीं चला। इसी दौरान एक राहगीर ने चालक हुस्नप्रीत को ट्रॉली में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद चालक ने बिना समय गंवाए ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी से गलियों से निकालकर खाली प्लॉट की ओर ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान जलती हुई पराली की कुछ गांठें रास्ते में भी गिरती रहीं। चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रॉली को खाली जगह पर पहुंचाया और पराली को नीचे उतार दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद नागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।