Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Falling temperatures will benefit crops.

Fatehabad News: गिरते तापमान से फसलों को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Falling temperatures will benefit crops.
गांव मेहूवाला में अलसुबह छाई धुंध। संवाद
फतेहाबाद। जिले में तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है जबकि सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में दो दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि मौजूदा मौसम रबी सीजन की फसलों के लिए अनुकूल है। गेहूं, सरसों और जौ जैसी फसलों की बेहतर बढ़वार के लिए ठंडा मौसम जरूरी होता है। तापमान में गिरावट से इन फसलों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मिट्टी में पर्याप्त नमी बने रहने से भी फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार फसलों की देखभाल करने और जरूरत के मुताबिक सिंचाई करने की सलाह दी है। इसके साथ ही फसलों में रोगों और कीटों की नियमित निगरानी करने को कहा है। मौसम में इसी तरह ठंडक बनी रहने से रबी फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है।








:: ::::::::

प्रदेश में मौसम 2 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल तथा हवाएं उत्तर व उत्तर पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की उम्मीद है। इससे दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने के आसार है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।



- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed