{"_id":"6a64d0d7801bc70ec10f77f1","slug":"video-congress-took-out-a-victory-procession-in-fatehabad-following-the-student-movements-victory-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस ने फतेहाबाद में निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस ने फतेहाबाद में निकाला विजय जुलूस
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक से कांग्रेस नेताओं ने शनिवार शाम को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आनंदवीर सिंह गिलाखेड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक बलवान सिंह ने कहा कि छात्र जो लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, उनकी विजय हुई। कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ समर्थन और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी। इसको लेकर विजय जुलूस निकाला जा रहा है।
सरकार को चेताना चाहते है कि युवाओं की शक्ति को कमजोर न समझा जाए। सरकार ने युवाओं की शक्ति को पहचाने में गलती कर दी, छात्रों के आगे अब सरकार को झुकना पड़ा है और मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है। उम्मीद करते है सोमवार से लोकसभा इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आने वाले समय में पेपर लीक पर रोक लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।