{"_id":"6ad77f97b42979bcee0a6de8","slug":"video-a-woman-returning-from-a-walk-was-bitten-by-a-dog-she-felt-dizzy-and-fell-onto-the-road-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैर से लौट रही महिला को कुत्ते ने काटा, चक्कर आने से सड़क पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर से लौट रही महिला को कुत्ते ने काटा, चक्कर आने से सड़क पर गिरी
टोहाना। शहर के रामनगर इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में सैर करके घर लौट रही एक महिला को कुत्तिया ने पीछे से आकर काट लिया। कुत्ते के हमले के बाद महिला घबराकर कुछ दूरी पर चली गई, लेकिन चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे दवा दिलवाई गई।
लोगों में रहता है भय का माहौल
कॉलोनी निवासी प्रदीप धीमान, संनील, दिनेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। कुत्तों के कारण लोगों में भय का माहौल है। खासकर सुबह और शाम के समय सैर करने वाले लोगों तथा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। लोगों को गलियों से गुजरते समय भी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
पहले भी सामने आ चुका है गंभीर मामला
शहर में इससे पहले भी आवारा कुत्तों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है, जब एक वृद्ध महिला के शव को कुत्तों ने नोंच खाया था। ऐसी घटनाओं के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है।
रामनगर के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।