Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Food Safety Department takes action in Fatehabad during the festive season; collects 10 samples of food items.
{"_id":"6ad704f644efd440350d0a62","slug":"video-food-safety-department-takes-action-in-fatehabad-during-the-festive-season-collects-10-samples-of-food-items-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए
त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी के नेतृत्व में टीम ने जाखल और टोहाना में विभिन्न दुकानों से पनीर, खोया, घी सहित 10 अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंस के बिना कारोबार करने पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों को शुद्ध व सुरक्षित सामान बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा लाइसेंस बनवाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना आवश्यक लाइसेंस कारोबार करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।