Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Body placed in the morgue; motorcycle also recovered from the scene Ratia: Body of a man, aged around 30, found in bushes; incident causes a stir in the area
{"_id":"6ad77ed41279c88c880b983a","slug":"video-body-placed-in-the-morgue-motorcycle-also-recovered-from-the-scene-ratia-body-of-a-man-aged-around-30-found-in-bushes-incident-causes-a-stir-in-the-area-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोर्चरी में रखवाया; मौके से मोटरसाइकिल भी मिली रतिया: झाड़ियों में मिला करीब 30 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्चरी में रखवाया; मौके से मोटरसाइकिल भी मिली रतिया: झाड़ियों में मिला करीब 30 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
रतिया के टोहाना रोड के साथ लगती कलर कॉलोनी में मंगलवार को एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रतिया सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोगों के अनुसार, खाली प्लॉट में पड़े शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने आशंका जताई कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, युवक की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मोटरसाइकिल के मालिक और मृतक के बीच संबंध को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।
रतिया सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए रतिया के मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।