Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Zonal Administrator visits Charkhi Dadri grain market, reviews arrangements for pearl millet procurement, and issues instructions to officials.
{"_id":"6ac28bac829e43d73b0167a3","slug":"video-zonal-administrator-visits-charkhi-dadri-grain-market-reviews-arrangements-for-pearl-millet-procurement-and-issues-instructions-to-officials-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश
चरखी दादरी। मार्केटिंग बोर्ड के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर जितेंद्र सिंह ने रविवार शाम को चरखी दादरी अनाज मंडी का दौरा कर बाजरा खरीद सीजन के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में हो रही बाजरे की आवक, किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
जोनल एडमिनिस्ट्रेटर ने मंडी में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से मंडी की व्यवस्थाओं तथा फसलों की आवक से संबंधित जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने गेट पास काउंटर का निरीक्षण करते हुए किसानों को गेट पास जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने मंडी में बाजरे की आवक को देखते हुए अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में साफ-सफाई, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान मार्केट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जोनल एडमिनिस्ट्रेटर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।