Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yadav Sabha honored the families of the martyrs on Rezang La Valour Day

Charkhi Dadri News: यादव सभा ने रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yadav Sabha honored the families of the martyrs on Rezang La Valour Day
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि
चरखी दादरी। यादव सभा चरखी दादरी की ओर से शहर के चरखी गेट स्थित यादव धर्मशाला में रेजांगला शौर्य दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान महावीर यादव एवं महासचिव रामरूप यादव कमोद ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल रामफल यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेजांगला युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। यादव सभा के प्रेस सचिव राजेश नंबरदार पैंतावास खुर्द ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8ः30 बजे हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसके उपरांत सुबह 10 बजे रेजांगला के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन सभा के कोषाध्यक्ष संजय यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रधान महावीर यादव एवं महासचिव रामरूप यादव कमोद ने बताया कि रेजांगला का युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का ऐसा स्वर्णिम अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए जिस अद्वितीय पराक्रम और वीरता का परिचय दिया वह प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युद्ध के एकमात्र जीवित सैनिक 92 वर्षीय कप्तान नंद किशोर यादव, निवासी भागेश्वरी, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कप्तान दलीप सिंह जावा, सूबेदार सोमबीर शर्मा, सुबेदार घासी राम, राजेन्द्र सरपंच पालड़ी, पूर्व सरपंच रामकुमार मिसरी, डा. विरेन्द्र सिंह, बबलू यादव गुड़ाना, मनोज यादव मिसरी, मा. दलबीर सांगवान पैंतावास, चांदसिंह चांगरोड़, सोमबीर बरसाना, डा. राजपाल बालरोड़, सूबेदार लाल सिंह रामनगर, बलबीर सिंह यादव दादरी, सूबेदार सुमेर सिंह कोच, मंगल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed