{"_id":"6afdec13700df00de5013bfa","slug":"roadways-increases-bus-services-for-devuthani-ekadashi-12000-additional-passengers-travel-over-two-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-163135-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देवउठनी एकादशी के चलते रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे, दो दिन में 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देवउठनी एकादशी के चलते रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे, दो दिन में 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने किया सफर
Wed, 18 Nov 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बसों का इंजतार करते यात्री।
चरखी दादरी। देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे के अवसर पर शादी-विवाह का सिलसिला बढ़ने के साथ ही बसों में यात्रियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। बस स्टैंड पर बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने विभिन्न मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है। वहीं, अतिरिक्त यात्रियों के सफर करने से रोडवेज विभाग की आय में भी लाखों रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि अबूझ सावे पर जिले में बड़ी संख्या में विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से दूसरे शहरों तथा आसपास के गांवों में जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। विशेषकर भिवानी, रोहतक, लोहारू, झज्जर, दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं रोडवेज परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। ताकि बूथों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़े।
रोडवेज के बेड़े में 100 सरकारी बसें
परिवहन विभाग के बेड़े में वर्तमान में कुल 100 सरकारी बसें शामिल हैं, जबकि 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही हैं। इन्हीं बसों के माध्यम से जिले के विभिन्न मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त परिचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
दो दिन में 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने किया सफर
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में करीब 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने बसों में सफर किया है। इससे विभाग के राजस्व में भी लाखों रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि विवाह समारोहों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के चलते आगामी दिनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में बसों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन को आवागमन में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वर्सन:
वैवाहिक सीजन के देखते हुए बस स्टैंड में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। रोडवेज विभाग की ओर से नियुक्त अधिकारी लगातार बूथों पर नजर रखे हुए हैं। बूथ पर यात्री संख्या बढ़ने के साथ ही अतिरिक्त बस का प्रबंध कर रूट के लिए चलाई जा रही है।-- सतीश लुहाच, स्टैंड प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
गौरतलब है कि अबूझ सावे पर जिले में बड़ी संख्या में विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से दूसरे शहरों तथा आसपास के गांवों में जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। विशेषकर भिवानी, रोहतक, लोहारू, झज्जर, दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं रोडवेज परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। ताकि बूथों पर इंतजार कर रहे यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
रोडवेज के बेड़े में 100 सरकारी बसें
परिवहन विभाग के बेड़े में वर्तमान में कुल 100 सरकारी बसें शामिल हैं, जबकि 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही हैं। इन्हीं बसों के माध्यम से जिले के विभिन्न मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त परिचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
दो दिन में 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने किया सफर
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में करीब 12 हजार अतिरिक्त यात्रियों ने बसों में सफर किया है। इससे विभाग के राजस्व में भी लाखों रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि विवाह समारोहों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के चलते आगामी दिनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में बसों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन को आवागमन में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वर्सन:
वैवाहिक सीजन के देखते हुए बस स्टैंड में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। रोडवेज विभाग की ओर से नियुक्त अधिकारी लगातार बूथों पर नजर रखे हुए हैं। बूथ पर यात्री संख्या बढ़ने के साथ ही अतिरिक्त बस का प्रबंध कर रूट के लिए चलाई जा रही है।
