Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest Department cracks down on illegal tree felling; 106 cases detected in seven months

Charkhi Dadri News: अवैध पेड़ कटाई पर वन विभाग का शिकंजा, सात माह में पकड़े 106 मामले

Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Forest Department cracks down on illegal tree felling; 106 cases detected in seven months
गांव मानकावास में टीम के साथ पकड़े गए लोग
फोटो 5
विज्ञापन

--दादरी और बाढड़ा वन क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई, 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में अप्रैल से अक्तूबर 2026 तक सात माह के दौरान दादरी और बाढड़ा वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई के 106 मामले पकड़े हैं। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 20 लाख रुपये की जुर्माना राशि प्राप्त की है।
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है इसकी बानगी वन अपराधियों पर वन विभाग से प्राप्त आंकड़ों को देख कर सहज ही लगाई जा सकती है। विभाग की ओर से मिली जानकारी अनुसार, बाढड़ा वन क्षेत्र में अप्रैल से अक्तूबर तक अवैध पेड़ों की कटाई के 38 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने इन मामलों में संलिप्त लोगों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की और करीब सात लाख रुपये का जुर्माना प्राप्त किया। वहीं, दादरी वन क्षेत्र में स्थिति इससे अधिक गंभीर रही। यहां सात माह के दौरान अवैध कटाई से संबंधित 68 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 13 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारे कर्मचारी लगातार वन अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
दादरी वन क्षेत्र में सबसे अधिक मामले
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के दोनों वन क्षेत्रों में कुल 106 मामले सामने आए हैं। इनमें दादरी क्षेत्र की हिस्सेदारी अधिक रही। यहां 68 मामले दर्ज हुए जो कुल मामलों के आधे से भी अधिक हैं। दूसरी ओर बाढड़ा क्षेत्र में 38 वन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने दोनों क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने का प्रयास किया है।
पेड़ों की कटाई पर नियमों के तहत होगी कार्रवाई
वन संपदा की सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई करना वन नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी लगाया जाता है। विभागीय स्तर पर वन क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कटाई पर नजर रखी जा रही है।
पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, भूजल संरक्षण और प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अवैध कटाई से न केवल हरियाली प्रभावित होती है बल्कि इसका सीधा असर पर्यावरण पर भी पड़ता है। वन विभाग की सात माह की कार्रवाई से स्पष्ट है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सख्ती बरती जा रही है।

वर्जन :
हमारा विभाग वन अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं पकड़े जाने पर विभागीय नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। आम लोगों से भी अपील है कि वे अवैध रूप से काटे जा रहे पेड़ों की निगरानी रखें और सूचना विभाग को दें।
--सतीश दुहन, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed