Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The stage for the district-level youth festival will be set starting today, winners will receive prizes ranging from 2,100 to 4,100

Charkhi Dadri News: आज से सजेगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का मंच, विजेताओं को मिलेंगे 2,100-4,100 तक के पुरस्कार

Wed, 18 Nov 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The stage for the district-level youth festival will be set starting today, winners will receive prizes ranging from 2,100 to 4,100
कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते अधिकारी
चरखी दादरी। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में 19 नवंबर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। डीसी मंदीप कौर के मार्गदर्शन में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत रखी गई है।
विज्ञापन

जिला युवा महोत्सव के समग्र प्रभारी हरीश कुमार सहरावत ने विस्तार में बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत समूह एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों/टीमों को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार राशि में प्रथम पुरस्कार 4,100 प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला चरखी दादरी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक करेंगे शुभारंभ
जिला युवा समन्वयक अधिकारी जीतपाल ने बताया कि जिला युवा महोत्सव जनता महाविद्यालय चरखी दादरी के सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों से 15 से 29 वर्ष के लगभग 250 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए जनता महाविद्यालय चरखी दादरी का निरीक्षण करने उपरांत बताया कि जिला युवा महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में विधायक चरखी दादरी सुनील सतपाल सांगवान मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और पारितोषिक वितरण समारोह में उपायुक्त महोदया मंदीप कौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी व विजेताओं को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed