{"_id":"684ad0a36b9751fe07000814","slug":"video-teachers-training-was-completed-under-nipun-haryana-mission-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, 1036 शिक्षकों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, 1036 शिक्षकों ने उठाया लाभ
निपुण हरियाणा मिशन के तहत शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दूसरे चरण का प्रशिक्षण वीरवार को समाप्त हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के 1036 शिक्षकों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया।
शिविर में प्राथमिक शिक्षकों ने शिक्षण की आधुनिक रणनीतियों, नवाचारों और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना है। जिला में हर खंड अनुसार सात बैच में प्रशिक्षण करवाया गया। इसमें समावेशी शिक्षा, मल्टीग्रेड, मल्टी लेवल क्लासरूम, संपर्क टीवी बॉक्स का डेमो और संघर्षशील बच्चों के लिए निदानात्मक मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि समावेशी शिक्षा प्रत्येक बच्चे को सामाजिक, शारीरिक या मानसिक पृष्ठभूमि की बजाय शिक्षा के अधिकार से शिक्षा प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।