फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sugar prices rose due to the government's policy of conserving foreign exchange: Dhanraj

सरकार की विदेशी मुद्रा बचाने की नीति से बढ़े चीनी के दाम: धनराज

Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices rose due to the government's policy of conserving foreign exchange: Dhanraj
चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने देश में चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के नाम पर गन्ने से एथेनॉल बनाने पर जोर दिया, जबकि अब हालात ऐसे हैं कि देश में चीनी की कमी की स्थिति पैदा हो गई है और महज 17 दिनों में चीनी के दाम करीब 20 रुपये तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

धनराज कुंडू ने कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। जिस नीति के जरिए विदेशी मुद्रा बचाने का दावा किया गया था उसी नीति के कारण अब चीनी की जरूरत पूरी करने के लिए विदेशों से चीनी आयात करने की नौबत आ रही है। यानी जिस विदेशी मुद्रा को बचाने की बात कही गई थी वही विदेशी मुद्रा अब चीनी आयात करने में खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की नीति की विफलता है। कुंडू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत पहले ही एथेनॉल-20 के प्रति सरकार को आगाह किया था। धनराज कुंडू ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई, गलत नीतियों व आम आदमी पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed