Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Police and villagers safely rescued a nilgai that had fallen into the Bhiwani Canal after a two-hour operation.
{"_id":"6a901d91128b488d940cae35","slug":"video-police-and-villagers-safely-rescued-a-nilgai-that-had-fallen-into-the-bhiwani-canal-after-a-two-hour-operation-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी नहर में गिरी नील गाय को पुलिस व ग्रामीणों ने दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नहर में गिरी नील गाय को पुलिस व ग्रामीणों ने दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
भिवानी। गांव सोंहासड़ा में बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात एक नील गाय नहर में गिर गई। नील गाय को नहर में गिरा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम से अमित मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सोंहासड़ा से समसावास जाने वाले रास्ते पर नहर में गिरी नील गाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रात्रि का समय होने और नहर में पानी अधिक होने के कारण नील गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नील गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नील गाय के सुरक्षित बाहर आने पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात के समय मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नील गाय को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।