फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seeking help from loved ones during times of mental distress is essential: Dr. Garima

मानसिक परेशानी के समय अपनों से मदद लेना जरूरी : डॉ. गरिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Seeking help from loved ones during times of mental distress is essential: Dr. Garima
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व स्टाफ।
बहल। राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोविज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गरिमा यादव ने छात्राओं को मानसिक परेशानी में परिवार, शिक्षक या विशेषज्ञ से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. गरिमा ने मानसिक तनाव, अवसाद, नकारात्मक विचारों और भावनात्मक समस्याओं के संकेतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी की स्थिति में सहायता लेना जरूरी है। भावनाओं को दबाने के बजाय विश्वसनीय व्यक्ति से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समय पर बातचीत, भावनात्मक सहयोग और उचित मार्गदर्शन आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मदद मांगना कमजोरी नहीं बल्कि साहस की निशानी है। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संदीप ने विशेषज्ञ वक्ता डॉ. गरिमा यादव का स्वागत किया।

उन्होंने छात्राओं से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक सहायता लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ज्योति ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ता, स्टाफ और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed