फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women's toilets and drinking water facilities at the medical college found in a dilapidated state.

Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज में महिला शौचालय और पेयजल व्यवस्था मिली बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women's toilets and drinking water facilities at the medical college found in a dilapidated state.
मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करतीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपा
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया जहां महिला शौचालयों की सफाई और पेयजल व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। आंतरिक शिकायत निवारण समिति के सदस्यों को समिति के बारे में ही जानकारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसके सही संचालन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि समिति के सदस्यों को ही नहीं मालूम कि वे इसके सदस्य हैं तो ऐसे में समिति किस प्रकार काम करती होगी। उन्होंने कहा कि समिति महज खानापूर्ति के लिए बनाई गई है जो सही नहीं है। समिति का गंभीरता से संचालन जरूरी है ताकि किसी महिला कर्मचारी के शोषण या उत्पीड़न संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


शौचालयों में सफाई नहीं, टोंटियों से बह रहा था पानी
निरीक्षण के दौरान महिला शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। टोंटियों से पानी बह रहा था जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी। मीना परमार ने कहा कि किसी भी संस्थान में पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मीना परमार ने लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने निरीक्षण में मिली खामियों की जानकारी देते हुए आंतरिक शिकायत निवारण समिति के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण करवाने की जरूरत बताई ताकि उन्हें कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी हो सके। पुलिस अधीक्षक से महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed