{"_id":"6aaa9c00085e6dfa490e8035","slug":"video-bhiwani-praveen-murder-case-solved-three-arrested-including-the-prime-accused-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
भिवानी। लोहारू पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी जयकरण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया।
इस संबंध में मृतक प्रवीण के पिता रणबीर सिंह निवासी गोठड़ा ने थाना लोहारू पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 10/11 सितंबर 2026 की रात उनका बेटा प्रवीण प्लांट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान प्लांट में मौजूद जयकरण व अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को गली में डाल दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
मुख्य आरोपी को 13 सितंबर को किया गिरफ्तार अभियोग में कार्रवाई करते हुए डीएसपी लोहारू संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुख्य आरोपी गोठड़ा निवासी जयकरण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ एवं जांच के आधार पर 15 सितंबर को थाना लोहारू के प्रबंधक निरीक्षक सतनारायण ने अभियोग में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश निवासी गोठड़ा तथा ब्रह्मानंद निवासी जिला चरखी दादरी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयकरण और मृतक प्रवीण के बीच प्लांट पर बैठने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जयकरण ने प्रवीण पर हमला किया। इसके बाद गली में आने पर जयकरण तथा उसके पिता ओमप्रकाश ने भी मृतक के साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी जयकरण ब्रह्मानंद के घर पहुंचा, जहां उसने खून लगे कपड़े ब्रह्मानंद को दिए और वहां से दूसरे कपड़े बदलकर चला गया।
पुलिस टीम ने अभियोग में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को 16 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।