{"_id":"6aaaeb812384043ed00cd0b7","slug":"three-arrested-including-the-prime-accused-in-the-praveen-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157155-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लोहारू। पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी गोठड़ा निवासी जयकरण समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी 13 सितंबर को हुई थी जबकि पूछताछ के आधार पर 15 सितंबर को दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।
इस संबंध में मृतक प्रवीण के पिता रणबीर सिंह निवासी गोठड़ा ने थाना लोहारू में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 सितंबर की रात उनका बेटा प्रवीण प्लाॅट में बैठा था। इसी दौरान प्लाॅट में मौजूद जयकरण व अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।
शिकायत के अनुसार वारदात के बाद प्रवीण के शव को गली में डाल दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि मामले में जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी को 13 सितंबर को किया गिरफ्तार
डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुख्य आरोपी गोठड़ा निवासी जयकरण को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान वारदात के संबंध में उससे गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर 15 सितंबर को थाना लोहारू के प्रबंधक निरीक्षक सतनारायण ने ओमप्रकाश निवासी गांव गोठड़ा और ब्रह्मानंद निवासी जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
मृतक का प्रवीण के साथ किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जयकरण और प्रवीण के बीच प्लाॅट पर बैठने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जयकरण ने प्रवीण पर हमला किया। इसके बाद गली में जयकरण और उसके पिता ओमप्रकाश ने भी प्रवीण के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद जयकरण ब्रह्मानंद के घर पहुंचा। उसने खून लगे कपड़े ब्रह्मानंद को दिए और वहां से दूसरे कपड़े बदलकर चला गया।