{"_id":"6aaaead579d11951910af1de","slug":"woman-arrested-for-supplying-heroin-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157165-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हेरोइन सप्लाई करने के मामले में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हेरोइन सप्लाई करने के मामले में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में टातरपुर मोहल्ला, रोहतक निवासी कविता को मंगलवार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने जिले में मादक पदार्थ बेचने और तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 मार्च को औरंगनगर निवासी जितेंद्र को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 15.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
इस संबंध में थाना बवानीखेड़ा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह हेरोइन टातरपुर मोहल्ला, रोहतक निवासी एक महिला से खरीदकर लाया था। इसके आधार पर पुलिस ने महिला सप्लायर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल भिवानी के एएसआई जसवंत ने टीम के साथ 15 सितंबर को कविता को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी महिला को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया।