Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Farmers enraged as teams arrive to erect towers for the Siwani-Sonipat high-tension line; scuffle with police ensues.
{"_id":"6ab5447831063ede14062d08","slug":"video-bhiwani-farmers-enraged-as-teams-arrive-to-erect-towers-for-the-siwani-sonipat-high-tension-line-scuffle-with-police-ensues-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सिवानी-सोनीपत हाईटेंशन लाइन के टावर लगाने पहुंचे तो भड़के किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: सिवानी-सोनीपत हाईटेंशन लाइन के टावर लगाने पहुंचे तो भड़के किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
भिवानी। सिवानी से सोनीपत तक जाने वाली हाईटेंशन पावरग्रिड लाइन के टावर लगाने को लेकर गुरुवार को तोशाम-बवानीखेड़ा के बीच गौतम सोलर कंपनी के पास खेतों में विवाद खड़ा हो गया। एसडीएम महेश कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन और पावरग्रिड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खेतों में टावर लगाने के लिए खुदाई शुरू करवाई तो वहां काम कर रहे किसानों ने विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि उन्हें न तो पहले कोई नोटिस दिया गया और न ही मुआवजे को लेकर कोई जानकारी दी गई। इसके बावजूद सीधे उनके खेतों में जेसीबी से गड्ढे खोदने शुरू कर दिए गए। खेतों में अचानक मशीनें पहुंचने और खुदाई शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसानों ने प्रशासन और पुलिस के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी जमीन में किसी भी तरह का काम शुरू करने से पहले उन्हें पूरी जानकारी दी जानी चाहिए थी। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। किसानों के विरोध के बावजूद मौके पर पहुंची दो जेसीबी मशीनों से टावर लगाने के लिए खुदाई जारी रही। किसानों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक करीब 14 गड्ढे खोदे जा चुके थे। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।