{"_id":"6af6fe6f02e28629dd095768","slug":"video-abhay-chautala-labels-hooda-the-biggest-liar-and-issues-a-warning-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला ने हुड्डा को सबसे झूठा बता कर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला ने हुड्डा को सबसे झूठा बता कर दी चेतावनी
भिवानी। गांव धनाणा पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने सीएम नायब सैनी के साथ पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने नायब सैनी को डमी और टाइम पास सीएम बताते हुए हुड्डा को सबसे झूठा बताया और साथ ही कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वालों का इलाज कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने हरियाणा में हर रोज बढ़ते अपराध के बहाने सीएम नायब सैनी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी डमी सीएम हैं, हरियाणा को कोई और ही संभाल रहा है। अभय ने कहा कि नायब को हरियाणा में कोई बुलाता नहीं, इसलिए वो कभी पंजाब तो कभी विदेश जाकर टाइम पास कर रहे हैं। अभय ने कहा कि मैंने भूपेन्द्र हुड्डा का पक्का इलाज कर रखा है। हुड्डा से बड़ा कोई झूठा नेता नहीं। मैंने हुड्डा की पोल खोली तो, मुझे नोटिस भेजने की बात कही, पर आज तक नोटिस नहीं आया। अभय ने कहा कि मैंने जो आरोप लगाए वो सही थे, वरना नोटिस आता जाता। साथ ही कहा कि हुड्डा मुझे महम चुनाव का दोषी बता दे तो मैं हुड्डा को कल ही कोर्ट में खड़ा कर दूँगा। जो ऐसी भाषा बोलते थे, मैंने उनका इलाज बांध रखा है, अब कोई नहीं बोलता। इस दौरान अभय चौटाला ने दावा किया कि नूंह रैली के बाद हरियाणा में युवाओं ने बनाया बदलाव का मन बना लिया है। क्योंकि इनेलो ने अपनी सरकार में युवाओं को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता दिया। पर आज लोग व खासकर युवा महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था से दुखी हैं। किसान फसलों की खरीद ना होने व उचित दाम ना मिलने से परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।