Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, the Station House Officer (SHO) raised awareness among college students about the harmful effects of substance abuse.
{"_id":"6af6ce413b85c375cf0adf89","slug":"video-in-bhiwani-the-station-house-officer-sho-raised-awareness-among-college-students-about-the-harmful-effects-of-substance-abuse-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कॉलेज विद्यार्थियों को थाना प्रभारी ने किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कॉलेज विद्यार्थियों को थाना प्रभारी ने किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक
पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी सत्यनारायण ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को खोखला कर देता है और धीरे-धीरे उसे गंभीर बीमारियों की ओर धकेलता है। शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। नशे के कारण कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं और सामाजिक व आर्थिक परेशानियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा नशे में बर्बाद करने की बजाय मेहनत, शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह-शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और इससे स्वयं के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने सभी से जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।