फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shiva's marriage and Aghori dance captivated the hearts of devotees.

Ambala News: शिव विवाह और अघोरी नृत्य ने मोहा भक्तों का मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shiva's marriage and Aghori dance captivated the hearts of devotees.
छावनी के दयाल बाग स्थित राजा के पंडाल में श्रद्धालु बप्पा की आरती करते हुए। संवाद
दयाल बाग स्थित राजा के पंडाल में शिव गणेश मित्र मंडल का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के दयाल बाग स्थित राजा के पंडाल में शिव गणेश मित्र मंडल ने एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शिव विवाह का मनभावन गुणगान हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
शिव पुरोहित रघुबीर जंगम की टीम ने शिव विवाह की महिमा का ओजस्वी गुणगान प्रस्तुत किया। पंडाल में मौजूद संगत ने इसे ध्यान से सुना। शिव विवाह के बाद रात्रि 12 बजे अघोरी नृत्य का भव्य मंचन शुरू हुआ। आयोजकों द्वारा पहली बार इसका मंचन करवाया गया था। श्रद्धालु सुबह दो बजे तक शिव-पार्वती के प्रिय अघोरी नृत्य का दर्शन करते रहे। अधिवक्ता मान सिंह काकरान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और शिव विवाह के साक्षी बने।
विज्ञापन

प्रसाद वितरण किया
अघोरी नृत्य के बाद संगत के लिए गरमा-गरम चाय, समोसे और ब्रेड पकौड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में महाआरती के बाद भी प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भक्त कतारों में खड़े होकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते और दर्शन पाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed