फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gaura Mani's bhajans and Niagara Falls fireworks enthralled the audience.

Ambala News: गौरा मणि के भजनों और नियाग्रा फॉल आतिशबाजी ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gaura Mani's bhajans and Niagara Falls fireworks enthralled the audience.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद
मंत्री बेदी ने वामन द्वादशी मेले में भगवान वामन के दर्शन किए, दी 11 लाख की राशि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। वामन द्वादशी मेले में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान वामन के दर्शन किए और विभिन्न हिंडोलों पर प्रसाद ग्रहण कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
धार्मिक समारोह के दौरान प्रसिद्ध गायिका गौरा मणि ने भजनों और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। वहीं सहारनपुर और अन्य शहरों से आए आतिशबाजों ने कला का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आतिशबाजी के दौरान पेश किया गया नियाग्रा फॉल का नजारा मुख्य आकर्षण रहा। स्काई शॉट, बैलून और जैकपॉट आतिशबाजी ने रात के आकाश को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से सनातन धर्म सेवा संस्था की सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा ने किया सम्मान
मेले में पहुंचने पर सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी का शाल ओढ़ाकर और भगवान वामन व राधा-कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिंडोलों में सजे भगवान वामन के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। मंत्री बेदी ने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो पूरे विश्व के कल्याण और मंगल की कामना करता है।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बद्दी नालागढ़ की बस इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed