Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major Racket Involved in Black Marketing of Life-Saving Drugs Busted

Delhi: जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी का भंडाफोड़, सरगना समेत चार पकड़े; करोड़ों की नकली दवाएं बरामद

Thu, 07 May 2026 10:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 May 2026 10:19 PM IST
Major Racket Involved in Black Marketing of Life-Saving Drugs Busted
नकली जीवन रक्षक दवाएं बनाने और सरकारी अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली दवाओं की काला बाजारी करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से करीब 6 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद की गई हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरगना मनोज कुमार जैन (56), स्वस्ती विहार, पंचकूला, हरियाणा निवासी राजू कुमार मिश्रा (57), न्यू सोहबतियाब बाग प्रयागराज, यूपी निवासी विक्रम सिंह उर्फ सन्नी (32) और प्रयागराज, यूपी निवासी वतन (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है।

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली, पंजाब और प्रयागराज में छापेमारी कर नकली दवाएं बरामद करने के अलावा आरोपियों को दबोचा है। आरोपी नकली दवाएं बनाने के अलावा सरकरी अस्पताल व डिस्पेंसरी में मिलने वाली दवाओं की री-पैकेजिंग व री-लेबलिंग कर देश के कई राज्यों में बेच रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से 90 हजार से अधिक टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, वैक्सीन व दूसरी महंगी दवाएं बरामद की हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं से संबंधित, कैंसर, लिवर, किडनी, मधुमेय, तमाम बिमारियों में लगने वाली वैक्सीन, एंटी रेबीज व दूसरी जीवन रक्षक दवाएं बरामद हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

ऐसे हुआ इस फर्जी दवा रैकेट का खुलासा
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि उनकी टीम को खबर मिली कि एक अंतरराज्जीय गिरोह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलने वाली दवाएं और नकली दवाइयां बनाकर बेचने में लिप्त हैं। खबर मिलने के बाद टीम ने उनकी जानकारी जुटाना शुरू की। इस बीच टीम को पता चला कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों व उत्तरी राज्यों में यह दवाएं सप्लाई कर रहे हैं।

पुख्ता जानकारी जुटाने के दिल्ली और केंद्रीय ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी देकर छापेमारी में शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने मुखर्जी नगर की इंदिरा विकास कालोनी में 22 अप्रैल को छापेमारी की। यहां एक मकान की दूसरी मंजिल पर नकली दवाइयां, कच्चा माल, मशीनें और दूसरे उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाएं भी बरामद हुईं।

यहां आरोपी नकली दवाइयां बनाने के अलावा सरकरी अस्पताल मिलने वाली दवाइयों को री-पैकेजिंग व री-लेबलिंग कर रहे थे। इन पर नई सिरे से तारीख और एमआरपी डाली जा रही थी। पुलिस ने टीम ने यहां से गिरोह के सरगना मनोज कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर पंचकूला, हरियाणा में 25 अप्रैल को छापेमारी राजू कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।

दोनों से पूछताछ हुई। बाद में प्रयागराज में 29 अप्रैल को छापेमारी कर विक्रम सिंह उर्फ सन्नी और वतन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विक्रम और वतन ही प्रयाग राज के सरकारी अस्पताल व डिस्पेंसरी से मुफ्त मिलने वाली दवाएं लेकर मनोज व राजू के पास भेजते थे। बाद में उनको री-पैकेजिंग व री-लेबलिंग कर देशभर के अलग-अलग राज्यों में बेच दिया जाता था।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी
मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला 12वीं पास मनोज कुमार जैन पहले मणिपुर में ही कंस्ट्रक्शन का काम करता था। 2024 में वह दिल्ली आ गया। उसने अपने पंचकूला के दोस्त राजू कुमार के कहने पर उसके साथ मिलकर करीब डेढ़ साल पहले नकली दवाएं बनाने का धंधा दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुरू किया। इस बीच वह सरकरी दवाओं को भी अवैध रूप से बेचने लगे।

राजू कुमार अपने भाई की क्लीनिक पर बैठता था। यहां से उसने दवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कोविड के दौरान 2020 में उसने मास्क और ग्लव्स का धंधा शुरू किया। बाद में मुनाफा होने पर उसने यूनिटेल के नाम से डेराबस्सी, एसएएस नगर, पंजाब में एक थर्ड पार्टी दवा बनाने की कंपनी खोली। 

इस बीच इसने अपने दोस्त मनोज के साथ नकली दवाएं बनाना शुरू किया। वहीं लैब टेक्निशियन का डिप्लोमा किए विक्रम का प्रयागराज के एक सरकारी अस्पताल के बाहर सीआरएल के नाम से लैब है। इस दौरान उसका सरकारी अस्पताल में आना-जाना रहता था। वर्ष 2022 में उसने सर्जिकल सप्लायर वतन के साथ मिलकर सरकारी अस्पताल व डिस्पेंसरी में मिलने वाली दवाओं का धंधा शुरू कर दिया।

एमबीए पास वतन ने 2021 में मास्क बनाने का काम किया। इंडिया मार्ट के जरिए उसकी मुलाकात मनोज कुमार जैन से हुई। विक्रम के साथ मिलकर वतन ने मनोज कुमार जैन व राजू कुमार मिश्रा को सरकारी अस्पताल की दवाएं बेचना शुरू कर दिया। इसके बदले उनको मोटा मुनाफा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 10 मई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

07 May 2026

VIDEO: बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव में 11 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी को मिली जीत

07 May 2026

VIDEO: तेज आंधी के बीच घर में गिरा हाईटेंशन तार, शादी के लिए रखा सामान जलकर राख

07 May 2026

Hamirpur: भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Meerut: महिला जनसुनवाई में महिलाओं को मिला इंसाफ, महिला आयोग सदस्य ने सुनी समस्याएं

07 May 2026
विज्ञापन

Meerut: तेज रफ्तार आई-10 कार ने दो छात्राओं को रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

07 May 2026

Lakhimpur Kheri: गली से बाइक निकालने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में मौलाना की मौत

07 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने किया स्वगणना, 200 से अधिक कर्मचारियों व अफसरों ने लिया भाग

07 May 2026

Video: पनोह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर ने भरा पर्चा

VIDEO: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना अभियान शुरू, घर बैठे भर सकेंगे विवरण

07 May 2026

VIDEO: रिटायर्ड अफसर का बेटा ट्रेडिंग और सट्टे में लाखों हारा तो पड़ोसी के यहां कर 10 करोड़ की चोरी, चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

07 May 2026

VIDEO: वेब एप पर तस्वीर भेजकर करता गांजे का सौदा, तस्कर गिरफ्तार

07 May 2026

VIDEO: मोबाइल से खुद भरें जनगणना फॉर्म, आज से शुरू हुई डिजिटल स्वगणना

07 May 2026

VIDEO: चंपावत कांड पर उबला युवा कांग्रेस का आक्रोश, एसबीआई तिराहे पर फूंका सरकार का पुतला

07 May 2026

Solan: जिला परिषद दाड़वा से रंजना देवी, मंधाला वार्ड से सूबेदार माता राम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भरा नामांकन

07 May 2026

यमुनानगर: मेहंदी हसन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजन पहुंचे पुलिस के पास

07 May 2026

रोहतक: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, सड़कों पर कचरा

07 May 2026

VIDEO: दूल्हा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद, यहां सुनें- क्या कहते हैं परिजन

07 May 2026

VIDEO: डीएम ने स्व-गणना की प्रक्रिया को लेकर दी खास जानकारी

07 May 2026

VIDEO: डीएम ने कलेक्ट्रेट में फाइलों के रख-रखाव और अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा

07 May 2026

आप विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दोबारा रिमांड पर भेजा

07 May 2026

PEC Open House 2026: छात्रों ने देखीं अत्याधुनिक लैब्स और रिसर्च सुविधाएं

Muzaffarnagar: नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी

07 May 2026

Meerut: सेट बैक के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी

07 May 2026

कांग्रेस का 'महाचक्काजाम': आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, कई किलोमीटर तक जाम

07 May 2026

VIDEO: सिक्स लेन पर तीन लाइन में खड़े हो रहे कोल मंडी के ट्रक

07 May 2026

Video: शाहजहांपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- भाजपा के हाथों की कठपुतली है चुनाव आयोग

07 May 2026

Budaun News: एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

07 May 2026

नारनौल: टोकन व्यवस्था नहीं हुई शुरू, अस्पताल में मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर

हाथरस मंडी में आढ़ती के गल्ले से 2.70 लाख रुपये से भरा थैला चोरी, सीसीटीवी में चोरी हुई कैद

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed