{"_id":"68bc368e3cb19d548803fe06","slug":"video-sensational-revelation-of-the-murder-of-missing-doctor-vinod-goyal-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लापता डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से दोस्त बना कातिल; शव को हरिद्वार में बहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से दोस्त बना कातिल; शव को हरिद्वार में बहाया
करीब दस दिन से लापता चल रहे शहर के नामी गिरामी डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश हो गया। खुलासे में सामने आया कि डॉ. विनोद गोयल का हत्यारा उसका परममित्र दीपक राजस्थानी हीं निकला, जिसने अपने बर्तन फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ मिलकर कपड़े से गला घोंटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। हत्या का कारण दोनो मित्रों के बीच पैसों का लेन-देन था। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को हरिद्वार में बहते पानी में फैंक दिया। घटना का खुलासा शव फैंकने के दौरान उनके साथ गए गाड़ी चालक ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर कर दिया। जिसको वे बिना कुछ बताए अपने साथ ले गए थे। चालक को घटनाक्रम को लेकर कुछ संदेह हुआ तो पुलिस के सामने उसने वारदात बता दी और सारा मामला दूध का दूध पानी का पानी हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।