{"_id":"68b2f6c08b29fa59e107fe14","slug":"video-bjp-protests-against-congress-in-nuh-bjp-workers-burn-effigy-of-rahul-gandhi-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी व तेजस्वी यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने ओर गालियां देने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यालय “झिरकमल” पर कार्यकर्त्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में जूलूस निकालकर एनएच 248ए पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू की अगुवाई में आयोजित रोष प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, नत्थूराम गुर्जर, मास्टर गंगादान डागर, धर्मेंद्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जाहिद हुसैन चेयरमैन, थान सिंह कश्यप, आसू पहलवान घासेड़ा समेत अनेक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।