{"_id":"6886337b5ca3afc7df03f7a3","slug":"video-there-was-a-festive-atmosphere-in-societies-of-greater-noida-on-hariyali-teej-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज पर सोसाइटियों में दिखा जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज पर सोसाइटियों में दिखा जश्न का माहौल
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टर व सोसाइटियों में रविवार को हरियाली तीज का आयोजन किया गया। सोसाइटी की महिलाओं ने झूला झूलते हुए सावन के गीत गाते गाए। गौड़ सिटी दो की 10वें एवेन्यू संस्कृति विहार सोसाइटी की महिलाओं ने मेहंदी, डांस, रैम वाक, गेम्स एक्टिविटी में जैसी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं पंचशील ग्रींस एक में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। एओए उपाध्यक्ष सुनैना मिश्रा ने बताया कि तीज के पर्व का सभी महिलाओं को इंतजार रहता है। वहीं रक्षा एडेला सोसाइटी के एओए की ओर से हरियाली तीज के पावन अवसर पर सभी निवासियों के लिए तीजोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। एओए उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि सोसाइटी में हर साल महिलाओं के दिन स्टॉल, ढोल ताशे, डीजे, झूले, खाने पीने की व्यवस्था, एक्टिविटीज, कैमल राइड और मनोरंजन के साधन रहे। एसकेए मेट्रो विले सोसाइटी में एओए की ओर से आयोजन किया गया। इस मौके पर दादरी चेयरमैन गीता पंडित,बीजेपी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,अलकेश पाराशर मौजूद रहीं। वहीं अल्फा दो में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर किरन खारी, संगयोगिता, मधु, चचंल वर्मा, माधवी कसाना, अनीता बैंसला, राजेश रघुवंशी, कल्पना मिश्रा, गीता, मंजू, प्रिंसों, मधु भट्ट, सोनिया वर्मा समेत अन्य बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।