फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: मोबाइल लूटने के बाद पासवर्ड तोड़ यूपीआई व बैंक खाते से उड़ाते थे रकम

Sun, 06 Sep 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
मोबाइल लूटने के बाद पासवर्ड तोड़ यूपीआई व बैंक खाते से उड़ाते थे रकम
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-मोबाइल लूटने और खाते खंगालने वाले गैंग का सरगना एक आरोपी के साथ गिरफ्तार, 31 मोबाइल बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने और चोरी करने वाला गैंग को पकड़ा है। गैंग के बदमाश मोबाइल लूटने के बाद हर संभव प्रयास कर उसका लॉक-पासवर्ड तोड़ते थे। इसके बाद मोबाइल में मौजूद यूपीआई व अन्य माध्यम से बैंक खाते से रकम निकाल लेते थे। इसके बाद मोबाइल राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को लूट-चोरी के 31 मोबाइल, एक चाकू व बाइक बरामद की है। गैंग का सरगना और उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दोनों का नोएडा-गाजियाबाद का पुराना आपराधिक इतिहास है।
पुलिस कार्रवाई की जानकारी डीसीपी सेंट्रल शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को दी। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय पुष्पेंद्र और 19 वर्षीय ध्रुव के रूप में हुई है। दोनों को सेक्टर-63 में हल्दीराम कट की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। मोबाइल छीनने के बाद उसका पासवर्ड तोड़कर उसमें मौजूद यूपीआई व अन्य माध्यम से बैंक खातों की रकम ट्रांसफर करते थे। पिछले दिनों एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमें पीड़ित ने बताया था कि दो बाइक सवार बदमाश उसका सैमसंग मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद मोबाइल यूपीआई और नंबर से जुड़े बैंक खाते से 93 हजार 500 रुपये निकाले गए। जांच शुरू करने के साथ पुलिस ने इसमें से 70 हजार रुपये फ्रीज करवाए थे। सीसीटीवी फुटेज से ये दोनों आरोपी चिन्हित हुए थे।
विज्ञापन


दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास : पुलिस के मुताबिक ध्रुव गिरोह का सरगना है जिसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी पुष्पेन्द्र के खिलाफ सेक्टर-63 थाने में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article