फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District-level trials for table tennis and kabaddi on Monday.

Noida News: टेबल टेनिस और कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को

Sun, 06 Sep 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
District-level trials for table tennis and kabaddi on Monday.
- बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर सोमवार को जिले में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। वहीं, सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर महिला कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।




जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर मंडलीय स्तर पर खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। टेबल टेनिस और कबड्डी के चयनित खिलाड़ी 8 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जिसके आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल के लिए खिलाड़ियों से अधिक से अधिक हिस्सा लेने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed