{"_id":"6911ef0a221341ca5e0deba8","slug":"video-students-of-jaypee-public-school-performed-brilliantly-in-modern-pythian-games-2025-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न पायथियन गेम्स 2025: जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने लहराया परचम, जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न पायथियन गेम्स 2025: जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने लहराया परचम, जीते कई पदक
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:26 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मॉडर्न पायथियन गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। सात से नौ नवंबर तक कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मानवी ने कांस्य पदक, देवाज ने रजत पदक, यश मावी ने कांस्य पदक, यशवी मावी ने रजत पदक, गणिका महाजन ने कांस्य पदक और अंशिका शाक्य ने कांस्य पदक जीता है। खेल विभागाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि स्कूल की छात्राएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। रस्सीकूद जैसे फिटनेस-आधारित खेल में उनका यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। प्राचार्या मीता भंडुला ने कहा कि हमारी छात्राओं ने यह सिद्ध किया है कि जब जुनून और अनुशासन एक साथ हों, तो सफलता निश्चित होती है। यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे ग्रेटर नोएडा के लिए गर्व का क्षण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।