Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Residents of Greater Noida West are upset due to lack of basic facilities like lift, parking and security
{"_id":"688627a9a5b1a5781f0bc164","slug":"video-residents-of-greater-noida-west-are-upset-due-to-lack-of-basic-facilities-like-lift-parking-and-security-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट, पार्किंग और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं न मिलने से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट, पार्किंग और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं न मिलने से निवासी परेशान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लाखों रुपये लगाकर फ्लैट खरीदने वाले निवासी परेशान है। उनका कहना है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। लिफ्ट, पार्किंग, सुरक्षा जैसे मुद्दों निवासियों ने रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में उठाया। निवासियों ने बताया कि कई महीनों से टावर 2 की लिफ्ट खराब है। लिफ्ट को सही करवाने के लिए कई बार बिल्डर से गुहार लगाई गई,लेकिन अब तक लिफ्ट सही नहीं हो पाई है। पार्किंग के लिए तीन साल से लड़ाई लड़ी जा रही है। पार्किंग नहीं होने से कहीं भी गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है।लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हो चुके हैं। टावर की लॉबी में कुत्ते घूमते रहते हैं। सफाई तक की व्यवस्था राम भरोसे सोसाइटी में चल रही है। निवासियों ने बताया कि अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। बिल्डर प्राधिकरण से लेकर सब जगह चक्कर काट चुके हैं,लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सोसाइटी के गार्ड आए दिन हड़ताल पर चले जाते हैं, जिसके कारण निवासी डर के माहौल में रहने को मजबूर रहते हैं। निवासियों ने बताया कि टावर 28,29 और 30 कई सालों से अधूरा पड़ा है। प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के कारण एओए बनने में भी समस्याएं आ रही है। यदि एओए बन जाए तो कई समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। वहीं वॉशरूम में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने के कारण बाल्टियों से पानी लाना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।