{"_id":"6a9e1e7cf6c491b0f701c463","slug":"indore-a-woman-signaled-to-stop-the-train-for-an-elderly-female-passenger-at-the-indore-railway-station-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : इंदौर रेलवे स्टेशन पर महिला ने हाथ दिखाकर वृद्ध महिला यात्री के लिए रुकवाई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : इंदौर रेलवे स्टेशन पर महिला ने हाथ दिखाकर वृद्ध महिला यात्री के लिए रुकवाई ट्रेन
Mon, 07 Sep 2026 07:46 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला यात्री को ट्रेन में बैठाती महिला
- फोटो : amarujala
इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल स्टाफ का मानवीय चेहरा उस वक्त नजर आया, जब एक वृद्ध महिला यात्री के लिए ट्रेन कुछ सेकंड के लिए रोक दी गई। महिला यात्री एक संतोषभरी मुस्कान के साथ कोच में सवार हो गई और फिर ट्रेन चल पड़ी।हुआ यू कि सुबह महू से रतलाम तक चलने वाली डेमू ट्रेन सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी।
विज्ञापन
ट्रेन के लिए चिल्लाई महिला
स्टेशन छोड़ने का समय होते ही ट्रेन की सीटी बजी और ट्रेन जाने के लिए तैयार हुई। इस बीच लाल रंग की साड़ी पहने महिला जोर-जोर से ‘ट्रेन रोको-ट्रेन रोको’ चिल्लाने लगी। इंजन से रेलवे कर्मचारी की नजर महिला पर पड़ी। महिला ने फिर हाथ से ट्रेन रोकने का इशारा किया। इसके बाद कुछ देर के लिए ट्रेन रुक गई और महिला पीछे चल रही एक वृद्ध महिला का हाथ पकड़कर उसे कोच तक लाई और कोच में बैठा दिया। ट्रेन छूटने के डर से चिंतित महिला यात्री जब डिब्बे में सवार हुई तो उसने चैन की सांस ली और ट्रेन नहीं छूटने के संतोष का भाव भी उसके चेहरे पर नजर आया। यह नजारा स्टेशन पर सवार कई लोगों ने देखा और कहा कि यदि ट्रेन नहीं रोकी जाती तो महिला इस ट्रेन में सफर नहीं कर सकती थी, क्योंकि वृद्धावस्था के कारण ट्रेन में उनका सवार होना मुश्किल था।
विज्ञापन
