फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रविवार को काटा बवाल, 'हनुमान अंश' से मिली टक्कर; जानें कितनी हुई कुल कमाई

Mon, 07 Sep 2026 08:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:18 AM IST
सार

Box Office Collection: रिलीज के एक महीने बाद भी 'हनुमान अंश' हाल ही में रिलीज हुई 'मिर्जापुर द मूवी' को कमाई के मामले में बराबर टक्कर दे रही है। जानें 'टॉक्सिक' समेत बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है। 
 

विज्ञापन
Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों हनुमान अंश अपनी शानदार कमाई के चलते काफी चर्चाओं में है। वहीं मिर्जापुर द मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। टॉक्सिक की भी धीमी रफ्तार में कमाई जारी है। वहीं 'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
  • यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हुई थी।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है।
  • अब ये फिल्म धीमी रफ्तार में कमाई कर रही है।
  • कल रविवार को इसने 2.42 करोड़ की कमाई की।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.75 करोड़ का हो गया है। 
Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies
इरुमुडी - फोटो : इंस्टाग्राम
'इरुमुडी' का अच्छा प्रदर्शन जारी 
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने रविवार को 6.75 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 166.30 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies
'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा    
  • पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
  • फिल्म ने पूरी तरह वीकएंड का फायदा उठाया है।
  • कल रविवार को इसने 36 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 93.77 करोड़ का हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
विज्ञापन
Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' ने किया हैरान
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी ये शानदार कमाई कर रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कल रविवार को इसने अपने रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। कल रविवार को इसने 22.75 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.14 करोड़ का हो गया है। 

ये भी पढ़ें- ‘अब 25 साल का नहीं हूं’: कैसी फिल्में करना चाहते हैं सैफ अली खान? सुनाया ‘हैवान’ के सेट पर हुए हादसे का किस्सा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed