{"_id":"673b376a812e755873056a75","slug":"video-mountain-of-garbage-formed-in-sector-one-of-greater-noida-west","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन में लगा कूड़े का पहाड़, बीमारियों ने पैर पसारना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन में लगा कूड़े का पहाड़, बीमारियों ने पैर पसारना किया शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन में डेंगू, वायरल बुखार और मलेरिया के मामले सामने आए हैं। यहां पर फैली पड़ी गंदगी और कूड़े के बने पहाड़ स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर जिम्स की ओपीडी में डेंगू, वायरल और मलेरिया के मरीज आना जारी हैं। यहां पिछली बार भी क्षेत्र में फैली गंदगी के कारण बीमारी फैल गई थी। जिससे सेक्टर में रहने वाले लगभग 10 हजार परिवारों के हर घर में कम से कम एक व्यक्ति बीमार पड़ा था। वहीं, सोमवार को स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर कूड़े के लगे पहाड़, फैली गंदगी और बजबजाती नालियों की फोटो वीडियो डालकर जिम्मेदारों पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो डालने के बाद जिम्मेदारों ने स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर जल्द समस्या का निस्तारण किए जाने का अश्वासन दिया है। इसके अलावा आज ही उन्होंने संबंधित विभाग को भेजकर नालियों को साफ कराने का कराया है। वहीं कूड़े के लगे पहाड़ को लेकर कहा कि इसके लिए टेंडर प्रकिया जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।