Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Fountains will be installed in Noida Sector-57 at a cost of Rs 40 lakh and greenery will be decorated
{"_id":"6a1b10c1018e00c52c062f73","slug":"video-fountains-will-be-installed-in-noida-sector-57-at-a-cost-of-rs-40-lakh-and-greenery-will-be-decorated-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे का बदलेगा स्वरूप, 40 लाख की लागत से लगेंगे फौव्वारे और सजेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे का बदलेगा स्वरूप, 40 लाख की लागत से लगेंगे फौव्वारे और सजेगी हरियाली
नोएडा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल सेक्टर-57 चौराहे की तस्वीर बदलेगी। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने चौराहे को हरियाली से सजाने और फौव्वारे लगाने की योजना बनाई है। करीब 40 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि अगले तीन महने में काम पूरे हो जाएंगे। यह काम सौंदर्यीकरण से जुड़े हुए होंगे।
उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि किनारे के जो डिवाइडर हैं उन पर अलग-अलग आकृतियों के साथ फौव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डिवाइडर के ऊपर ही हरियाली बढ़ाने वाले पौधे व घास लगाई जाएगी। सेक्टर-54 मोड़ डिवाइडर पर यह काम शुरू करवा दिया गया है। इस पर एक बच्ची की आकृति छाते के साथ बनवाई गई है। फौव्वारा चालू होने पर छाते पर पानी गिरेगा। साथ ही सेक्टर-56, 22, 57 की तरफ के डिवाइडर की हरियाली को संवारने के साथ विकसित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।