{"_id":"673216075a8da7f5d207b706","slug":"video-concept-racing-car-made-by-students-seen-in-india-education-expo","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छात्रों की बनाई कांसेप्ट रेसिंग कार की भारत शिक्षा एक्सपो में दिखी झलक, 140 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छात्रों की बनाई कांसेप्ट रेसिंग कार की भारत शिक्षा एक्सपो में दिखी झलक, 140 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड
ग्रेटर नोएडा में चल रहे भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में छात्रों की बनाई कांसेप्ट रेसिंग कार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अभी इस कार को औपचारिक रूप से ट्रैक पर उतरने की अनुमति नहीं मिली है। अपनी श्रेणी की यह कार जल्द ही ट्रैक पर भी दिखाई दे जाएगी। कार बनाने वाले छात्रों के निजी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर केके दुबे कहते हैं कि उनके यहां के छात्रों ने रेसिंग कार बनाई है।
इसकी डिजाइनिंग से लेकर मैकेनिज्म तक लेकर छात्रों ने काम किया है। यह फ्यूल ऑपरेटेड है। फाइबर की इसकी बाहरी बॉडी है। भारतीय मानकों के अनुरूप इसका चेसिज तैयार किया गया है। इसके इंजन से लेकर व्हील साइज तक रेसिंग मानकों के अनुरूप है। इसमें केटी ड्यूक 390 इंजन लगा है। 140 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड है। यह एक कांसेप्ट गाड़ी है। इसके अलग-अलग टेस्ट अभी बाकी हैं। इवेंट कराने वाली संस्थाएं इस गाड़ी का परीक्षण करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।