यमुना सिटी के जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें हमलावर इमरान का पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इमरान को छह गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात के सात दिन बाद भी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इमरान हमलावरों से बचने के लिए भाग रहा है। इस दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए गोलियां चलाते हैं। गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक मौके पर छोड़ दी और फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, इमरान के आठ वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी। वह दवा लेने के लिए घर से करीब 150 मीटर दूर मेडिकल स्टोर पर गया था। दवा लेकर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। परिजन उसे गंभीर हालत में जेवर स्थित कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान के भाई फरमान की शिकायत पर पुलिस ने जान मोहम्मद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को जान मोहम्मद उर्फ जानू निवासी मोहल्ला व्यापारियान, जहांगीरपुर और इदरीश निवासी चांचली गांव को गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके ताऊ युसुफ की हत्या हुई थी। इस मामले में इमरान भी शामिल था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए इमरान की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
वारदात में नामजद चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बाजार में हुई गोलीबारी के दौरान लोगों में दहशत फैलने के अलावा स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।