{"_id":"6b0ac94f0bb14654ce0d8058","slug":"public-hearing-for-rehabilitation-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-13044-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुनर्वास के लिए लोक सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुनर्वास के लिए लोक सुनवाई
विज्ञापन
-फोटो
यमुना सिटी।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तार से विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित टाउनशिप को लेकर शनिवार को अलावलपुर गांव में लोक सुनवाई हुई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) टीम ने प्रभावित लोगों की राय और सुझाव दर्ज किए। योजना के तहत जेवर क्षेत्र के छह गांव चौरोली, नीमका, मॉडलपुर, जेवर बांगर, मंगरौली और अलावलपुर की 420.55 हेक्टेयर भूमि पर पुनर्वास टाउनशिप विकसित की जाएगी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की टीम ने एसआईए रिपोर्ट और प्रबंधन योजना का मसौदा तैयार किया। सुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं। ब्यूरो