{"_id":"68ab20549f88013abc07f1ce","slug":"video-brownie-fc-won-the-trophy-in-the-open-football-category-in-greater-noida-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में ओपन फुटबॉल कैटेगरी में ब्राउनी एफसी ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में ओपन फुटबॉल कैटेगरी में ब्राउनी एफसी ने जीती ट्राफी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो स्थित फादर एग्नेल बालभवन में चल रही छह दिवसीय फादर बेंटो फुटबॉल चैंपियंस कप 2025 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्कूल स्तर व ओपन स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 75 स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजक कार्तिक साहू ने बताया कि स्कूल स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेेले गए। बालक व बालिका वर्ग के अंडर-14, 17 व 18 के फाइनल मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों के कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। बालक वर्ग में अंडर-18 के फाइनल में समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा ने फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा पर 2-1 से पराजित कर ट्राफी जीती। बालिका वर्ग में अंडर-17 वर्ग के फाइनल मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट ने कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 1-0 के स्कोर से हराया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ओपन केटेगरी का फाइनल मुकाबला में ब्राउनी एफसी और अरेवा एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से निकाला गया। पेनल्टी शूटआउट में ब्राउनी एफसी ने 7-6 गोल से जीत हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। केशव, रितिका, फिरदौस यास्मीन, अनिशा, प्रगति, प्रिया, टार्सी जस्टिन मीनाक्षी विक्टर जीतू आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि फुटबॉल के पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनादि बरुआ, विद्यालय के प्रबंधक फादर बेटों, उप-प्रबंधक फादर जेविटो ने विजेता टीमों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।