Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : 83 miscreants were arrested with illegal weapons in a two-day operation in Greater Noida
{"_id":"673206f42f1ff261690f1d32","slug":"video-83-miscreants-were-arrested-with-illegal-weapons-in-a-two-day-operation-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में दो दिन के अभियान में 83 बदमाशों को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में दो दिन के अभियान में 83 बदमाशों को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार
अवैध शस्त्र की सप्लाई करने के साथ इन्हें आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से दो दिन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीनों जोन में कुल 80 मुकदमे पंजीकृत करते हुए। 83 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 65 कंट्री मेड पिस्टल (सीएमपी) यानी देसी तमंचा सहित 270 कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 19 चाकू बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरी मीणा का कहना है कि नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 30 मुकदमे पंजीकृत कर 30 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। 25 सीएमपी सहित 18 कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार चाकू बरामद किए गए है।
20 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई है। वहीं सेंट्रल नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 26 मुकदमे पंजीकृत कर 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 13 सीएमपी सहित 14 कारतूस, दो खोखा कारतूस, 13 चाकू बरामद किए गए। जबकि ग्रेटर नोएडा जोन में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 24 मुकदमे पंजीकृत कर 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 27 सीएमपी सहित 238 जिंदा कारतूस, दो चाकू बरामद किए गए। 12 मैगजीन, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल, चार चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। इस तरह तीनों जोन में कुल 80 मुकदमे पंजीकृत करते हुए 83 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि 65 सीएमपी सहित 270 कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 19 चाकू बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में 15-5 हजार के इनामी बदमाश, गैंगस्टर के अपराधी भी शामिल है। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।