{"_id":"6aca3508e3d6b212e80f1b6d","slug":"video-stray-cattle-menace-in-gurugram-contractor-changed-yet-slapped-with-a-fine-of-lakhs-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बेसहारा मवेशी समस्या, ठेका बदला पर लाखों जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बेसहारा मवेशी समस्या, ठेका बदला पर लाखों जुर्माना
गुरुग्राम में बेसहारा मवेशी समस्या, ठेका बदला पर लाखों जुर्माना
- सड़कों पर खुले में घूम रहे है पशु
गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर बेसहारा मवेशियों की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर निगम ने दस महीने में दूसरी बार पशु पकड़ने का ठेका बदला है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। नई एजेंसी एसआर एंटरप्राइजेज पर लापरवाही के लिए 3.22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
नई एजेंसी एसआर एंटरप्राइजेज ने पांच सितंबर से काम शुरू किया। इसने 30 दिन में केवल 115 पशु पकड़े हैं। निगम ने चार वाहनों की व्यवस्था तय की थी, लेकिन एजेंसी सिर्फ एक वाहन से काम चला रही है। पहले यह जिम्मेदारी पेस्टेक सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के पास थी। इस एजेंसी ने एक दिसंबर 2025 से दो सितंबर 2026 तक काम किया था। निगम ने तीन सितंबर को एसआर एंटरप्राइजेज को कार्य आदेश जारी किया। अनुबंध के अनुसार, यह ठेका चार सितंबर 2026 से तीन सितंबर 2027 तक के लिए है। इस एक साल के काम की कुल राशि 1.71 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निगम ने एजेंसी को 48 घंटे में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।