{"_id":"6b0736e6b9894395f8037d9f","slug":"medals-won-at-the-13th-district-archery-championship-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108406-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 13वीं जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 13वीं जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीते पदक
विज्ञापन
अंडर-15 बालक वर्ग में सोहना स्टेडियम की टीम प्रथम, स्पोर्ट्सलैंड अकादमी को दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से आयोजित 13वीं जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में विभिन्न अकादमियों और स्कूल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 25 नवंबर को इंडियन राउंड के मुकाबले करवाए गए। वहीं, बृहस्पतिवार को रिकर्व और कंपाउंड इवेंट के मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्गों में मुकाबले हैं। अंडर-15 बालक वर्ग में सोहना स्टेडियम 690 अंकों के साथ पहले, स्पोर्ट्सलैंड अकादमी 583 अंकों के साथ दूसरे और सरकारी स्कूल बसई 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग के मुकाबले में रोनक ने 293 अंकों के साथ पहला, सूरज ने 286 अंकों के साथ दूसरा और रजत टोकस ने 275 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में श्री कृष्णा आर्चरी अकादमी 629 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। द्रोणाचार्य आर्चरी अकादमी ने 615 अंकों के साथ दूसरा और स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 263 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मुकाबले में इशानी अग्रवाल ने 289 अंकों के साथ पहला, काव्या ने 233 अंकों के साथ दूसरा और चुंचिका ने 233 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-13 बालिका वर्ग में द्रोणाचार्य आर्चरी अकादमी ने 317 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल 316 अंकों के साथ दूसरे और ग्लोबल पब्लिक स्कूल 227 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-13 बालक वर्ग में एनएसजी आर्चरी अकादमी की टीम 467 अंकों के साथ पहले, स्पोर्ट्सलैंड आर्चरी अकादमी 425 अंकों के साथ दूसरे और बीएस आर्चरी पटौदी की टीम 382 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा अंडर-13 बालिका वर्ग में अन्वी ठाकुर, परी सैनी और मान्या वर्मा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्लोबल पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अंडर-10 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। आर्चरी स्कूल ब्लॉक गेम्स गुरुग्राम के भारतीय राउंड मुकाबलों में बालक वर्ग में भूमित दलाल ने पहला, अधिक्षित चौधरी ने दूसरा और नितेश टोकस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सान्वी ने पहला, आरवी ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रधान पवन शर्मा, उपप्रधान संदीप हुड्डा और महासचिव सत्य प्रकाश सहित आर्चरी से जुड़े लोगों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर आरती, कपिल कौशिक, मनोज शर्मा, विकास नागपाल, सतीश और सतबीर कटारिया भी मौजूद रहे।