{"_id":"6a36ab5f04034d1a750be3a8","slug":"video-not-a-single-athlete-from-gurugram-in-70-member-haryana-athletics-team-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बाहर, खेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के एथलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बाहर, खेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल
गुरुग्राम जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नहीं हुआ है। यह बेहद ही चिंताजनक स्थिति है कि ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए घोषित 70 सदस्यीय हरियाणा टीम में जिले का एक भी एथलीट शामिल नहीं है। यह वही प्रतियोगिता है जिसके विजेता खिलाड़ियों को जापान में होने वाले एशियाई खेलों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में जिले का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से शून्य होना जिले की खेल व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
गौरतलब है कि गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक उपलब्ध है। यहां सरकारी कोचों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी कोच भी अपनी-अपनी एथलेटिक्स अकादमियां संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने योग्य खिलाड़ी जिले से सामने नहीं आ रहे हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि वर्षों से चल रही प्रशिक्षण व्यवस्था अपेक्षित परिणाम देने में असफल रही है।
खेल प्रेमियों और अभिभावकों का कहना है कि जिले में एथलेटिक्स अकादमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के बजाय अधिकांश अकादमियां केवल अपने प्रचार-प्रसार तक सीमित दिखाई देती हैं। आरोप यह भी हैं कि कई निजी अकादमियां खिलाड़ियों की उपलब्धियों से अधिक अपने ब्रांड, लोगो और खेल सामग्री के प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। खिलाड़ियों को अकादमी की टी-शर्ट, शॉर्ट्स, जूते और अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है, जबकि प्रदर्शन और परिणामों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।