{"_id":"6a364e26b309cc571601363d","slug":"b-com-student-arrested-in-rohtak-accused-of-supplying-over-20-weapons-in-a-month-and-a-half-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बीकॉम छात्र गिरफ्तार, डेढ़ माह में 20 से अधिक हथियार सप्लाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बीकॉम छात्र गिरफ्तार, डेढ़ माह में 20 से अधिक हथियार सप्लाई करने का आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 PM IST
Link Copied
महम सीआईए पुलिस ने बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र जनता कॉलोनी निवासी कृत (20) को गिरफ्तार किया है। सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मां का बेटा कृत विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर हथियार उठाकर एक स्थान से दूसरी जगह रख देता। डेढ़ माह में 20 से ज्यादा हथियार डिलीवर कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से मेड इन चाइना रिवाल्वर सहित दो हथियारों व आठ कारतूस बरामद किए हैं। एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि महम सीआईए को सूचना मिली कि जनता कॉलोनी निवासी कृत हथियार सप्लाई का काम करता है। फिलहाल झज्जर रोड परद कन्हेली फ्लाईओवर के पास मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पीठू बैग सहित काबू किया। तलाशी के दौरान बैग से पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए। एक पिस्तौल मेड इन चाइना व दूसरी मेड इन कंट्री है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।