{"_id":"6ad35d4d0ed6b169b40bc5fc","slug":"video-gurugram-gmda-master-water-lines-will-be-shifted-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-37 में मेट्रो निर्माण के आड़े आईं जीएमडीए की मास्टर वाटर लाइनें होंगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-37 में मेट्रो निर्माण के आड़े आईं जीएमडीए की मास्टर वाटर लाइनें होंगी शिफ्ट
मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत सेक्टर-37 में भी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। यहां गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की मास्टर वाटर लाइनें मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रही थीं। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। अब गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) इन पानी की लाइनों को शिफ्ट करा रहा है, ताकि मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। मास्टर वाटर लाइनें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन्हें शिफ्ट करने के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाना जरूरी है। लाइनों की शिफ्टिंग पूरी होने के बाद मेट्रो कॉरिडोर के प्रभावित हिस्से में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।